सर्वधर्म सद्भावना समिति का प्रतिनिधि मंडल रांची प्रक्षेत्र डीआईजी अनूप बिरथरे से मिला

Spread the love

रांची : सर्वधर्म सदभावना समिति के तत्वावधान में सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम के नेतृत्व में समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल पुलिस उप महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे से मिला एवं दुर्गा पूजा सहित विभिन्न धार्मिक त्योहारों के आपसी सौहार्द के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उक्त अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने सर्वधर्म सदभावना समिति की पूरी टीम को बधाई दी एवं कहा कि रांची आपसी सौहार्द का चमन है और यहां अनेकता में एकता हर पर्व त्योहारों में देखने को मिलता है साथ ही साथ साम्प्रदायिक सौहार्द की जड़ यहां बहुत मजबूत है। आने वाले दिनों में इसे और भी मजबूत करना होगा। सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने कहा कि छठ के बाद सर्वधर्म सदभावना समिति की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन के प्रमुख लोगों के साथ साथ सर्वधर्म सदभावना समिति के वैसे तमाम लोग जिनकी सदभावना कायम रखने में अहम भूमिका रही है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से मो.इसलाम, फिरोज अंसारी, परवेज आलम, सुहैल खान, शमीम कुरैशी, मो. नौशाद सोनू, मौलाना आजाद कालेज के मो. परवेज, मो. शहनवाज, मो. इश्तेयाक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *