आगामी छठ महापर्व को देखते हुए निगम द्वारा विशेष तैयारियां

Spread the love

रांची : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए प्रशासक के आदेशानुसार रांची नगर निगम द्वारा विशेष सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी 72 छठ घाटों पर निगम स्तर से विशेष तैयारियां भी की जा रही है। प्रशासक के निदेशानुसार छठ घाटों में फैली गंदगी की सफाई, ग्रास कटिंग, विद्युत की व्यवस्था, तालाबों में खतरनाक स्थलों की पहचान हेतु बैरिगेटिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव (तालाब के चारों तरफ) एवं तालाबों के संपर्क पथों पर एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई छठ महापर्व प्रारंभ होने के पहले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी जलाशयों में खतरनाक स्थलों/गहरे पानी के क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रेड रिबन/बास-बल्ली से बैरिगेटिंग किया गया है ताकि लोग गहराई की तरफ न जाएं और किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हो।* साथ ही निगम द्वारा विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालु की सुविधा हेतु चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जायेगा।
छठ महापर्व के पूर्व या पर्व के दौरान कोई समस्या उत्पन्न होने पर, निगम स्तर से किए जा रहे विशेष व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस होने पर निगम के कंट्रोल रूम (दूरभाष संख्या 0651-2200011 या 9431104429) में अपना शिकायत दर्ज करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *