समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने आजसू पार्टी का दामन थामा

Spread the love

रांची: रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा । जितेंद्र सिंह ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में जितेंद्र सिंह ने आजसू की सदस्यता मिली तथा आजसू पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। जितेंद्र सिंह के साथ उनकी अगवाई में हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने भी आजसू का दामन थामा ।मिलन समारोह में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता आजसू प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनको पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए गाजे बाजे के साथ और अरगोड़ा के समारोह स्थल पर लेकर गए। सुदेश महतो ने जितेंद्र सिंह को माला बनाकर आजसू पार्टी में उनका स्वागत किया। जनसैलाब को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू युवा सोच की समर्थक है। वर्तमान सरकार युवा सोच से भटक गई है। सरकार के पास बच्चों के विकास के लिए कोई योजना नहीं हैं। महतो ने कहा कि जितेन्द्र सिंह आज राजनीतिक जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। यह रास्ता काफी कठिन है लेकिन उनके पास योजना हैं। यही कारण है कि वे लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। वे अच्छे प्रशासक हैं। जितेन्द्र सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी आजसू देने वाली है। आजसू को उनसे उम्मीद है। राज्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है जिसे जितेन्द्र सिंह के साथ मिलकर पूरा करेंगे। जितेन्द्र सिंह हर गली के भाई हैं। यह उनकी विशेषता है। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विधायक सुदेश महतो मेरे आइडियल हैं। उनकी सोच के हम कायल हैं। स्पोर्ट्स में झारखंड ने विश्व पटल पर अपनी पहचान बनायी है इसका श्रेय सुदेश महत्तो को जाता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसे पूरा करेंगे। जितेन्द्र सिह ने कहा कि जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज आने वाले दिनों के जल्द ही राजधानी में एक स्पोर्टस यूनिर्वसिटी का निर्माण करने जा रही है। कंपनी 60 हजार युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। इस मौके पर पार्टी के देवशरण भगत, भरत काशी साहु, वर्षा गाड़ी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *