सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है…

Spread the love

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के 94 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है…
इस बार विद्यालय की टॉपर बनी हैं राधिका लोधा, जिन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया…
वहीं समृद्धि पोद्दार ने 98 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है…
तीसरे स्थान पर रहे अमन अग्रवाल, नव्या राज और आश्रय अरोड़ा…
इन सभी ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया…
टॉपर राधिका लोधा ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के सहयोगात्मक माहौल को दिया…
साथ ही उन्होंने अन्य छात्रों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई में फोकस करने की सलाह दी…
विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया…
यह उपलब्धि न केवल छात्रों की लगन और अनुशासन को दर्शाती है…
बल्कि विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर की भी गवाही देती है…
रांची में शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता की कहानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *