सिमडेगा।कोलेबिरा में युवती की हत्या के मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में लोगों ने कोलेबिरा चौक में सिमडेगा-रांची मुख्य पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण शव का पोस्टमार्टम घटना के करीब 30 घंटे बाद हो सका। लोगों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई शुरू करने में भी देरी हुई। आक्रोशित लोगों ने कहा कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है,जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारी जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
