रांची आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती के शुभ अवसर पर

Spread the love

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वक्त के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि जब स्वर्गीय प्रधानमंत्री आधुनिकरण की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए देश में कंप्यूटर लाने का दृढ़ निश्चय किये, उस वक्त जो लोग आज कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग से सत्ता का भोग भोग रहे हैं, वे सभी इस विकास यात्रा पर विधवा विलाप कर रहे थे। युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी श्री शेषनारायण ओझा ने कहा की यह हमारे दूरदर्शी नेताओं के सोच का ही नतीजा है कि आज हम कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे दुनिया को आगे बढ़ते देख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि देश में आधुनिकरण, कंप्यूटर और संचार क्रांति के मंजूरी पर पश्चिमी सभ्यता से देश को खतरा बताने वाले लोग आज अपनी पूरी पार्टी इसी कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे चल रहे हैं, ये लोग पहले कांग्रेस के नीतियों का विरोध करते हैं, बाद में उसी को अपनाकर विकास का दंभ भरते हैं। इनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है।, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन जी, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी, खिजरी विधायक श्री राजेश कश्यप, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी जी ,रांची ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश किरण महतो, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश कौल प्रोफेसर विश्वनाथ मुंडा जी डॉ एलिस अमरनाथ मुंडा रांची महानगर के प्रभारी संजीव रंजन जी फहद खान जी रांची ग्रामीण के प्रभारी देव शर्मा जी परमिंदर मिश्रा, जी रिशु कुजूर जी जमील अख्तर जी विक्की ठाकुर जी अवलीन सुरेंद्र जी और भारी भीड़ के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *