विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी कॉलेज में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान जारी

रांची : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रचार एवं प्रसार प्रमंडल द्वारा 5 जून- विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए जन जागरुकता कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, बाजार हाट, मॉल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29 जून, 2026 को रांची के मारवाड़ी कॉलेज में पौधा रोपण किया गया । जहां कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के साथ मिल कर पौधा रोपण किया। इसका उद्देश आम जानो तक संदेश पहुंचना है कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है। इस पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु यह अभियान विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पौधा रोपण करते हुए यह संदेश दिया कि “एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।” यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को ‘हरित पर्यावरण और सुरक्षित जीवन” दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *