9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा,जनता पर बढ़ रहा बोझ- अनीस अहमद

Spread the love

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कैरो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ 9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल,डीजल एवं ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है*।

अनीस अहमद ने कहा कि तीसरी बार पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की वृद्धि के बाद कुल पेट्रोल में 4.83 रुपया और डीजल में 5.03 रुपया की मूल्य वृद्धि केंद्र सरकार की विफलता एवं दूरदर्शिता की कमी है

उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है,लेकिन केंद्र सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए

उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई का सीधा असर आम लोगों,किसानों,मजदूरों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत भी बढ़ गई,जिससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं

अनीस अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *