झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन

Spread the love

रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ विद्युत ऐरिया बोर्ड रांची एवं संचरण जॉन-1 रांची की ओर से प्रातः 11:00 बजे से कुसाई कॉलोनी रांची में एजेंसी प्रथा समाप्ति की मांग तथा मानव दिवस कर्मियों से संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसका नेतृत्व संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय करेंगे ।
इस कार्यक्रम में वितरण के सेंट्रल डिवीजन, न्यू कैपिटल, डोरंडा डिवीजन,कोकर डिवीजन,रांची ईस्ट, रांची वेस्ट, खूंटी डिवीजन
गुमला सर्किल का लोहरदगा, गुमला, एवं सिमडेगा डिवीजन
संचरण से हटिया 1तथा2, नामकुम, बुढ़मू, काकें, तमाड़, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, कामडारा ग्रीड में कार्यरत सैकड़ो सदस्य भाग लेंगे।
उपरोक्त तमाम जगहो के सदस्यों से संघ की ओर से अपील की जाती है अपने हक और अधिकार के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *