मीर इसरार हुसैन उर्फ संजू ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन थामा

Spread the love

रांची : ए जी मोड डोरंडा, राँची स्थित कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सह सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 से अधिक महिलाओं और नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अधिक थे। कार्यक्रम को संबोधन करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष धमेंन्द्र तिवारी ने सभी सम्मानित नये सदस्यों का मार्गदर्शन और उनका उत्साह उर्जित किया। बताया कि कैसे आप निडर होकर आगे आये और लीडर बनें. इसके लिए आपको रीडर होने पर भी बल दिया। उन्होंने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मंत्र को बताया कि आपलोग अपने अपने क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क करें और समस्याओं को चिन्हित कर उसका निदान समाधान हेतु सम्मिलित प्रयास करें। जब आप लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे तो आपके मन में आत्मसंतोष होगा और आप धीरे-धीरे लोगो के बीच में पहचान बनायेगें। केन्द्रीय उपध्यक्ष पंचानन सिंह जी ने लोगों को बताया कि आप एक ऐसे शख्सियत और अपने आप में संस्थान सरयू राय जो भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक है उनके साथ जुडें हैं। जिन्होंने भ्रष्टाचार से कभी समझौता नही किया और लोगों के हक और अधिकार के लिए हमेशा बिगुल फुँकते आये हैं। उन्होने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उदेश्यों को विस्तारपुर्वक बताया और नये सदस्यों को बधाई दिया। माननीय सरयू राय जी के पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति कम समय में किये गये बडे़-बड़े कार्य जैसे दामोदर नदी को स्वच्छ करने की बात बताया साथ ही अन्य आयामों के संदर्भ में भी बताया।
केन्द्रीय महासचिव निशि पण्डेय ने नये सदस्यों को स्वगत करते हुए उनके अदम्य साहस के भरे कदम के लिए बधाई दिया। सभी को मिलकर कार्य करने के लिए उत्साहित और प्रेरित किया। भ्रष्टाचार के कारण हमारा हक का हन्न हो रहा है संसाधनों का दोहन हो रहा है इस पर हर को सरयू राय बनने की अवश्यकता है। तभी समाज, झारखंड प्रदेश और फिर देश का भला होगा। केन्द्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पण्डेय ने लोगो को स्वगत करते हुए बधाई दिया। केन्द्रीय सचिव सौमेन दत्ता ने क्यों भारतीय जनतंत्र मोर्चा के साथ जूडें इस पर बल दिया और बताया कि जब उन्होंने सुना की सरयू राय ने एक राजनीतिक पार्टी बनाया है तो वे तुरंत आकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई और सदस्य बने और कार्य कर रहें हैं। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय महासचिव आशीष शीतल मुण्डा जी ने किया। कार्यक्रम में मीर अशरार ‘संजू‘, वक्तावर खान, मो. नियामतुल्ला खान ‘सज्जाद‘, मो. फिरोज खान, संतोष सोनी, अनिता शर्मा, भवानी मिश्रा, उषा सिंह, मंटू सिंह, रीना शर्मा, मो. अमन, सुरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, रंजिता कुमारी, नेपाल सिंह मुण्डा, मुस्ताक अहमद, साहिद अकतर, शम्स तबरेज, सद्दाम हुसैन, शहरूख हुसैन, आरिज जमाली, मो. रब्बानी, मो. मेहताब, मो. इंम्तियाज, मो. मंजर, मो. मोजाहिद, मो. महमुद आदि प्रमुखरूप से अपनी बातो को रखा। धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक चौबे जी ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *