आगामी लोकसभा निर्वाचन-2023 के निमित मृत मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बैठक

Spread the love

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक- 04 नवम्बर 2023 को समाहरणालय, ब्लॉक-‘ए’ स्थित सभागार में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2023 के निमित मृत मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 58 तमाड़ सह अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, संदीप अनुराग टोपनो , निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 61 सिल्ली- सह अपर समाहर्त्ता राँची, राजेश कुमार बरवार एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 63 राँची-सह अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राँची, दीपक कुमार दुबे, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 66 मांडर, प्रदीप भगत , उप निर्वाचन पदाधिकारी राँची, विवेक कुमार सुमन एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए, राम वृक्ष महतो सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं असैनिक शल्य चिकित्सक, राँची नगर निगम कार्यालय के कर्मचारी, जन्म-मृत्यु निबंधन रजिस्टार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मिथलेश केरकेट्टा एवं सभी सम्बंधित लोग उपस्थित थे।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा द्वारा निम्न निर्देश दिये गये।:-
(1) राँची नगर निगम, सिविल सर्जन एवं रिम्स रजिस्टार से पिछले 5 वर्षो में निर्गत किए गए मृत्यु प्रमाण -पत्र की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि मतदाता सूची प्रकाशन से पूर्व सभी मृत व्यक्तियों के नाम विलोपित किया जा सके।
(2) सभी स्कूलो को उपलब्ध कराये गये Pre Filled Form -6 के सत्यापन की धीमी गति पर चर्चा की गई । साथ ही सभी स्कुलो के प्रधानाअध्यापकों को व्यतिगत रूची लेते हुए प्राप्त सभी Pre Filed Form -6 का सत्यापन कराते हुए जल्द से जल्द बीआरपी/सीआरपी के माध्यम से संबंधित सहायक निर्वाचक निबधन पदाधिकारी, को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन विद्यार्थियों का प्री फिल्ड फॉर्म प्राप्त नही हुआ हो उनके फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित एइआरओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया एवं उपायुक्त रांची द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को इस सम्बन्ध में आने वाले सोमवार को सभी स्कुलो के प्रधानाअध्यापकों एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाअध्यापकों साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।
(3) आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार करने से संबंधित चर्चा की गई एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की निर्वाचन कार्य में अनदेखी किसी भी परिस्थिति में ना हो, सभी सम्बंधित अधिकारी तय समय में चुनाव सम्बंधित सारें कार्य कर ले एवं चुनाव से पहले बूथ रूट का खाका तैयार कर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *