लोकहित अधिकार पार्टी का गांव-गांव न्याय यात्रा जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया -हरिनाथ साहू

Spread the love

कांके, लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला के नेतृत्व में 01 नवंबर से लेकर 22 दिसंबर 2023 तक चलने वाली निरंतर गांव-गांव जनसंपर्क जागरूकता अभियान सामाजिक न्याय यात्रा का आठवां दिन कांके विधानसभा अंतर्गत कांके, बोड़या पंचायत के संग्रामपुर गांव में जनसंपर्क जागरूकता अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू, जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक,रांची जिला के मुख्य सलाहकार जनक प्रजापति, उपाध्यक्ष सुनीता मुंडा, रेनिता टोप्पो, महामंत्री सुनीता उरांव,मीडिया प्रभारी दानेश्वर साहू, कांके प्रखंड अध्यक्ष देव पूजन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष रामानंद ठाकुर,उपाध्यक्ष गणेश लोहरा, मंत्री संजय लोहरा, सुंदरलाल, मनोज साहू,बबीता मुंडा, अंजू लिंडा,अनिल कुमार, बसंत कुमार, बाबूलाल साहू, गंगा मुंडा सहित सैकड़ों ग्रामीण भाई-बहन अभियान में शामिल हुए।
ज्ञात हो 01 नवंबर 2023 से लगातार सामाजिक न्याय यात्रा रथ कांके,सुकुरहुटू,जयपुर,गागी , मनातू, रातू,होचर,बोड़या,अरसंडे पंचायत के दर्जनों का दौरा कर भारतीय संविधान व लोकतंत्र बचाने के संकल्प के साथ निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने, देश में जाति जनगणना कराकर जिसकी जितनी संख्या भारी मिले उसको उतनी राजनीतिक भागीदारी, स्थानीय नियोजन नीति सहित महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार और विभिन्न जन मुद्दों को लेकर संपर्क जागरूकता अभियान के तहत सैकड़ों लोग लोकहित अधिकार पार्टी का नीति सिद्धांतों के साथ जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *