लावण्य कुमार लावण्य कुमार निर्देशक आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का दो दिवसीय रांची नगर निगम का भ्रमण

Spread the love

रांची: लावन्या कुमार , निदेशक, (इंटरनेशनल कोऑपरेशन ), आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अपने द्विदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रांची नगर निगम क्षेत्र का विशेष भ्रमण किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम रांची नगर निगम कार्यालय में प्रशासक अमीत कुमार, , द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से संबंधित घटक एवं एसयूएच के संबंध में निगम क्षेत्र अंतर्गत चल रहे योजनाओं का निरीक्षण तथा लाभुकों से मुलाकात की।।इस क्रम में लावन्या कुमार, द्वारा रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मुलाकात किया गया, जिसमे मंजिल महिला समिति, डिबडीह, प्रखर महिला समिति, आजादी हिंद नगर, हरमू, संघर्ष महिला समिति, आजाद हिंद नगर, हरमू, रौनक स्वयं सहायता समूह, भरम टोली, बरियातू का निरीक्षण किया गया। जिसमे उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने ” वोकल फॉर लोकल “ को बढ़ावा देने के लिए रांची नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इसके अलावा उनके द्वारा अटल स्मृति वेंडर मार्केट स्थित ‘सोनचिरैया’ ब्रांड के शोरुम कम सिटी लाइवहुड सेंटर का निरीक्षण किया गया, जिसका संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने उक्त शोरूम का जायज़ा लिया और एसएचजी के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह पहल शहरी स्वयं सहायता समूहों महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को अब लोग आसानी से क्रय कर सकते है। इसके अलावा उनके द्वारा एसयूएच घटक के तहत् रिम्स आश्रय गृह तथा खादगड़ा आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आश्रय गृहों में समुचित व्यवस्था जैसे साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने आश्रय गृह में रह रहे लोगों से उनका फीडबैक लिया और इसके और बेहतर संचालन हेतु कई आवश्यक सुझाव भी दिए। मौके पर सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर अभियान प्रबंधक एवं एनयूएलएम शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *