रांची : दो दिवसीय खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग का समापन स्थानीय खेल गांव स्थित बाक्सिंग हॉल होटवार रांची में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कुमार गौरव अध्यक्ष युवा आयोग रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए हुए लगभग 325 खिलाड़ी एवं 75 ऑफियल ने अपना योगदान दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कुमार गौरव ने कहा इस तरह की प्रतियोगिता से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है आज के परिवेश में महिलाएं पुरुष से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। झारखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी ठाकुर ने बताया महिला खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे लाने के लिए केंद्र सरकार एवं वाको इंडिया कीक बॉक्सिंग फेडरेशन के द्वारा पूरे भारत में 27 स्थान पर लीग का आयोजन किया जा रहा है इस लीग में स्वर्ण पदक विजेताओं का सीधी तौर पर राष्ट्रीय महिला लीग में खेलने का अवसर प्रदान होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई विषेष रूप से रांची कि खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान बनाया और जिस तरह राज्य में अपना परचम लहराया है राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं राष्ट्र का नाम ऊंचा करने का कार्य करें।पदक तालिका में रांची 23 स्वर्ण 13 कांस्य 27 रजत पदक प्राप्त कर पहला स्थान बनाया। दुसरे स्थान पर पू.सिंहभूम 13 स्वर्ण 5 रजत 2 कांस्य प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर गोड्डा रहा 11 स्वर्ण 5 रजत 2 कांस्य चौथे स्थान पर धनबाद 10 स्वर्ण 4 रजत 2 कांस्य प्राप्त किए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुबोध कुमार सिंह प्रदेश मंत्री भाजपा डॉक्टर एम तौसीफ सदस्य झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग अनुपम हजारा उपाध्यक्ष झारखंड किकबॉक्सिंग एसोसिएशन सुरेंद्र प्रसाद ऑब्जर्वर साईं उपस्थित रहे।इस अवसर पर झारखंड किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव ओवैस अराफात करण कुमार,रांची जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गुलाम जावेद वॉरिय उपाध्यक्ष विमल आनंद नाग आलोक श्रीवास्तव नौशाद खान कलीम खान कोषाध्यक्ष कमल किशोर कच्छप पूनम सिंह अधिवक्ता प्रिया कुमारी, ब्लमदीना तिग्गा इबरार अंसारी गुलाम गौस कुरैशी लालचंद लोहार राहुल सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।