झामुमो का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह आयोजित

Spread the love

रांची झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा जिला उपाध्यक्ष सह झामुमो महानगर प्रभारी अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में खटंगा खेलगांव में सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो राँची जिलाध्यक्ष मुशताक आलम उपस्थित थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष कुदुस अन्सारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, महिला मोर्चा की पूर्व जिला सचिव शान्ति तिर्की, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अन्सारी, गिरीडीह जिला के बेंगाबाद प्रखण्ड युवा मोर्चा के सचिव अब्दुल गनी उर्फ टिंकू, नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष श्री साहिल यादव, गोपाल पाण्डेय, बिहारी गोप, सुषमा उरांव, लक्ष्मण राम शामिल थे।
कार्यक्रम में गुरूजी के नीति सिद्धांतों को अपनाते हुए एवं युवा तुर्क, यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन के जनहित में किए गए अच्छे कार्यों को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री ओंकार कुमार, विकास कुमार राय, प्रफुल कुमार राय, सुनील कुमार राय, जय कुमार राय, मुन्ना कुमार, आयुष गुप्ता, विवेक, नन्हे प्रसाद, पवन सिंह, अजय गोप, पवन कुमार, राजु साव, अशोक साव, संजय गुप्ता, धिरज कुमार, नीतीश कुमार, अभी मंडल, राजकमल साव, विराट सिंह, मिशवाक, शहाज, कुंदन कुमार, रिशव कुमार, पवन मिश्र, शिवंत कुमार, अभिषेक, सुमित कुमार, आयुस कुमार, रोहित कुमार वर्मा , तौसिल आलम, समसाद आलम, सुधीर कुमार सिंह, सुनील गोप, राजेश मुण्डा, अनिता कुमारी, मोहित कुमार, प्रह्लाद उराँव आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *