ओरमांझी के इरबा में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन

Spread the love

ओरमांझी-इरबा में झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन युवा सम्राट शाकिर अंसारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।सम्मेलन में इरबा आसपास गांवों के सैकड़ों लोगों ने राँची जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के हाथों झामुमो का दामन थामा।जिन्हें पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया गया। वही प्रखंड युवा कमेटी का गठन किया गया।जहाँ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व सैकड़ों युवाओं के दिलों में राज्य करने वाले युवा सम्राट मोहम्मद शाकिर अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया।प्रखंड अध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शाकिर अंसारी को गुलदस्ता व माला पहनाकर बधाई दिया। वहीं प्रखंड युवा कमिटि को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए में प्रखंड सचिव सुरेन्द्र मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष आदिल अनवर,प्रखंड उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, प्रखंड संगठन सचिव जितेन्द्र करमाली ,प्रखण्ड उपाध्यक्ष दिगम्बर मुंडा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा बहुत जल्द शाकिर अंसारी अपने टीम का गठन करेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं के संगठन में जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और आने वाले लोकसभा वह विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी विजय रहेगी। वहीं उन्होंने कहा की हेमंत सरकार को षड्यंत्र के तहत फसाने का काम बीजेपी ने किया है इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी वहीं प्रखंड अध्यक्ष बनने पर शाकिर अंसारी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा युवाओं के हक व अधिकार की बात करती है। हेमंत सरकार बनने के बाद यहां के गरीबों लाचारों को काफी फायदा हुआ है अब वह आवास सहित अन्य योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सोनू मुंडा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष कुद्दुस अंसारी, संयुक्त सचिव रांची जिला साजिद कौशर जिला उपाध्यक्ष अशोक मुंडा प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो हारुन अंसारी हनीफ अंसारी एजाज अंसारी साजिद अंसारी रिजवान अंसारी सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *