जितेंद्र सिंह थामने वाले हैं आजसू का दामन, पूर्व संध्या पर आजसू वैन को रवाना किया

Spread the love

रांची: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और प्रसिद्ध समाजसेवी जितेंद्र सिंह 18 फरवरी को अरगोड़ा मैदान में आजसू का दामन थामेंगे। 18 फरवरी को अरगोड़ा मैदान में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, जितेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने वाले हैं। आपको बताते चले कि जितेंद्र सिंह का काफी लंबे समय से राजनीति से ताल्लुक रहा है। उन्होंने एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह 2009 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी हटिया विधानसभा सीट
आपको बताते चले कि जितेंद्र सिंह का काफी लंबे समय से राजनीति से ताल्लुक रहा है। उन्होंने एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। बता दें कि यह मिलन समारोह अरगोड़ा मैदान में 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में आजसू के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर पूरे रांची शहर में पोस्टर-बैनर लगाया गया है। आजसू कार्यकर्ताओं में समारोह को लेकर खूब उत्साह है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में जितेंद्र सिंह ने आजसू वैन को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *