रांची ::झारखंड राज्य लेखा लिपिक संघ का शिष्टमंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, विशेष सचिव राजीव रंजन कुमार एवं अवर सचिव रंजीव कुमार चौधरी से मिला। शिष्टमंडल ने संवर्गीय लेखा लिपिकों को लेखापाल के पद पर विभाग द्वारा संवर्गीय प्रोन्नति प्रदान करने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। विभागीय प्रधान सचिव ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए दी गई प्रोन्नति को विभाग का कर्तव्य बताया तो वहीं विशेष सचिव ने भी संघ के आभार एवं धन्यवाद के लिए धन्यवाद देते हुए संघ के अन्य अनुरोध यथा निम्न वर्गीय लिपिक (लेखा) से उच्च वर्गीय लिपिक (लेखा) में प्रोन्नति जैसे मामलें पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अवर सचिव एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी राकेश रौशन ने संघ के आभार के प्रति धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि झारखंड के कार्य विभाग के लेखा लिपिकीय संवर्ग के लिए 2018 में राज्य मंत्रीपरिषद से पारित संवर्ग नियमावली के तहत के सभी कार्य विभाग में लेखापाल एवं लेखा पदाधिकारी-राजपत्रित जैसे पदों पर लेखा लिपिकों को प्रोन्नति दी जानी है, जिसके अनुपालन की मांग संघ लम्बे समय से कर रहा है। उसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लेखा लिपिकों को लेखापाल के पद पर सेवाकाल में पहली बार संवर्गीय प्रोन्नति से संबंधित लेखा लिपिक एवं संघ को हर्ष है। प्रतिनिधिमंडल का संचालन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्रा एवं महासचिव अमरेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र चंद्र देव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार झा, संगठन सचिव संपद कुमार महतो के अलावा अमित आनंद, रंजीत कुमार, अनवर सलाम, अजीत कुमार सिंह, विजय कुमार ने किया.