रांची: झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को षष्ठम (मॉनसून) सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने सत्र की सकारात्मक और लोकतांत्रिक शुरुआत का संदेश दिया।
राज्य की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित इस मॉनसून सत्र से कई अहम निर्णयों और सार्थक बहसों की अपेक्षा की जा रही है।
