सलाम, प्रणाम नही ठोका तो मार दी गोली

Spread the love

रांची : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास मनीष कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने छह संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। इनमें आकाश कुमार सोनी, कुमार अनुराग, मनीष कुमार झा, विपिन कुमार सिंह, वरुण देव और आशीष आनंद शामिल हैं। इनके पास से दो खोखा, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने किया। DSP ने मीडिया को बताया कि इलाके में वर्चस्व और दहशत कायम करने करे लिए बिट्टू पांडे उर्फ सुजीत उपाध्याय ने मनीष को गोली मारी थी। बिट्टू चाहता था कि इलाके के लोग उसे आते-जाते सलाम ठोके। गुजरते हुए उसे प्रणाम भईया कहे। वह साल 2017 में किडनैपिंग के केस में जेल भी जा चुका है। बीते 26 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे बिट्टू अपने गुर्गों के साथ खंडहर जैसे मकान में अड्डाबाजी कर रहा था। वहीं, बगल में बैठे मनीष से बोला कि “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे” और फिर उसे गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *