हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल का हुवा उद्धघाटन

Spread the love

हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उदघाटन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय जी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष नंदन यादव ने बताया कि समिति का इस वर्ष 59 व साल है। बड़े धूम धाम से इस वर्ष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर सुबोधकांत सहाय जी ने पूरे समिति को बधाई देते हुए कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा ने इस वर्ष और भी भव्य पूजा का आयोजन किया ह। हर वर्ष वो यहां उद्धघाटन करते ह। प्रत्येक वर्ष कुछ न कु छ नया ही थीम पे पंडाल एव मूर्ति बनाई जाती ह।
समिति के सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि इस वर्ष समिति ने भव्य पहाड़ो के बीच नव दुर्गा का रूप दर्शाया गया ह एव अंदर गुफ़ा में घुसते हुए विष्णु जी के दस अवतार को दिखाया गया ह। पूरे पूजा परिसर में सुरक्षा को देखते हुए cctv कैमरा एव सिक्योरिटी गार्ड रखे गए ह। अष्टमी की पुष्पंजी सुबह 11 बजे होगी एव उसके बाद भव्य भोग भंडारा का आयोजन होगा जो शाम 6 बजे चलेगा। अष्टमी के शाम 7 बजे से गंगा आरती का आयोजन ह। नवमी के आरती के बाद शाम में डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है। दशमी को जागरण का भी आयोजन है। बच्चो के लिए मोनोरंजन के लिए झूले का भी इंतज़ाम ह इस वर्ष से। उद्धघाटन के मौके पर सुबोधकांत सहाय जी, जगरनाथनगरी दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कृष्णमोहन सिंह जी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी, बिजय बहादुर सिंह, बबलू शुक्ला, बिंदु सिंह, संजू चौबे, अवधेश सिंह, कैलाश यादव, ब्रजेश सिंह,एव समिति के अध्यक्ष नंदन यादव, इंदरजीत सिंह, रजनीश सिंह, अरुण बाउरी, सौरव पांडेय, सोमनाथ, चंदन यादव, आकाश रजवार एव समिति के सभी पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *