गुलाम अहमद मीर को झारखंड कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर हाजी मतलूब इमाम झारखंड प्रदेश कांग्रेस झारखंड राब्ता हज कमिटी ने दी बधाई

Spread the love

रांची : झारखंड राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी मतलुब इमाम सह अध्यक्ष झारखंड राब्ता हज कमिटी ने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाएं जाने पर उन्हें बधाई दिया और प्रदेश के प्रभारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी देने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया l हाजी मतलूब इमाम ने कहा कि गुलाम अहमद मीर के संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड कांग्रेस को मिलेगा।

मीर एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। जम्मू काश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने संगठन को पंचायत एवम बूथ स्तर तक ले जाने का काम किया। यही वजह है कि राष्ट्रीय नेतृत्व में उनके क्षमता एवं संगठन को मजबूत करने के इरादा को देखते हुए झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्ग दर्शन में झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त करने में लाभ मिलेगा l

मतलूब इमाम ने बधाई दी झारखंड प्रभारी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *