रांची : में दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन झारखंड तंजीम रांची महानगर कार्यालय हिंदपीढ़ी रांची में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शमशेर आलम उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपने हाथों से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के बीच ,व्हील चेयर,वॉकिंग स्टिक, कान की मशीन,बैसाखी, वॉकर,साथ ही कृत्रिम अंग हेतु नापी किया गया ये सहायक उपकरण श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया।
दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन झारखंड तंजीम रांची महानगर, अफरोज अंसारी दिव्यांग समाजसेवी के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में वारिश कुरैशी सदस्य झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग शामिल हुए,श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के ,डॉ एच के साहू ,रामचंद्र महतो,झारखंड स्वस्थ मिशन के अध्यक्ष संतोष सोनी, इस कार्य को सफल बनाने में झारखंड तंजीम रांची महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमील,सचिव अनवर आलम,प्रवक्ता राजीफ़ आलम, उपाध्यक्ष अतिक्कुर रहमान,एजाज अहमद,मजीद आलम,फिरोज अख्तर, मनौवर हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा,साथ ही झिरगु टाना भगत,मीडिया प्रभारी मोजिबुल अंसारी एवं बहुत सारे समाज सेवी उपस्थित थे।