झारखंड में पहली बार रांची इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम की 5 को होगी शुरुआत मरीजों को रांची में ही मिलेगी देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की जानकारी और सलाह

Spread the love

रांची झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सहायता और परामर्श उपलब्ध कराने के लिए रांची में इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम की शुरुआत की जा रही है। राज्य में चिकित्सा सहायता के क्षेत्र में यह अनूठी पहल है। रांधी के तालपुर चौक स्थित कमल फार्मा में 5 अगस्त से शुरू होने वाले इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम सेंटर से यहाँ के मरीजों को बेहतर और किफायती इलाज कराने में सहायता मिलेगी। रांची सहित झारखंड के मरीजों को जानकारी के अभाव में दूसरे राज्यों में इलाज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इंडिया ट्रीटमेंट के सहयोग से उनकी मुश्किले काफी आसान हो जाएगी। इलाज के लिए मरीजों एवं उनके परिजनों को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। इस केंद्र की मदद से उनके समय व पैसों की बचत होगी। इंडिया ट्रीटमेंट के फाउंडर सीईओ सुमित वेद ने बताया कि उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में 15 वर्षों तक काम किया। इसके बावजूद जब वे अपने परिजनों को दिखाने के लिए चेन्नई ले गए। तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तब उन्होंने सोचा कि, जब उनको इतनी दिक्कतें हुई। तो आम मरीजों और विदेशों से आने वाले मरीजों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। तब उन्होंने काफी रिसर्च किया और इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम का निर्माण किया। इस प्रक्रिया से मरीजों की मुश्किलें काफी आसान हो गई है। अब उन्हें देश विदेशों में सही चिकित्सा परामर्श के कारण बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। इससे उनके समय और पैसों की भी काफी बचत होती है। अभी तक हमारे केंद्र के द्वारा 5000 से भी अधिक मरीजों को सुविधा मुहैया करायी गयी है।इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम के झारखंड के एसोसिएट पार्टनर बजरंग वर्मा और कमल नाथ महतो ने बताया कि हमारे सेंटर
के द्वारा मरीजों को बीमारी से संबंधित देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की जानकारी दी जायेगी। उनसे इलाज कराने जाने पर देश के किसी भी राज्य में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन, ठहरने के लिए होटल व कमरें और इलाज कराने के दौरान सहयोग किया जायेगा। कहा जाय तो इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम मरीज और उनके परिजनों के लिए एक गाइड के रूप में कार्य करता है। उन्होंने बताया कि रांची के इस सेंटर में देश भर के प्रसिद्ध अस्पतालों के डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। सितंबर महीने से कई प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर कमल फार्मा में रोजाना बैठेंगे। अब यहां के मरीजों को डॉक्टरों से दिखाने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहाँ ही अच्छे डॉक्टरों की सुविधा के साथ बाहर जाने पर उचित परामर्श दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *