राज्य में व्यापारियों पर लगातार हो रहे हमलों की फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन ने की निन्दा

Spread the love

रांची :फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला और लॉ एंड आर्डर सब-कमिटी के चेयरमैन सह महासचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने जमशेदपुर में रंगदारी नही देने पर व्यवसायी के पत्नी को गोली मारने और खूंटी के व्यापारियों के साथ घटी घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री और DGP से कार्रवाई की मांग की है। फेडरेशन के लॉ एंड आर्डर कमिटी ने इस सम्बंध में पत्र लिख कर व्यापारियों की सुरक्षा की भी मांग की है। फेस के सदस्यों ने राज्य में व्यापारियों पर हो रहे हमले पर घोर नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त घटनाओं पर निन्दा व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *