रांची: शिशु चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन और शिशु चिकित्सा के क्षेत्र में आए नवीन तकनीक के चर्चा करने के उद्देश्य से इप रांची ब्रांच दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन 15 16 जून को कांके रोड स्थित होलीडे होम में आयोजित कर रहा है । इस कांफ्रेंस में भाग लेने देश के आती प्रभावी और बड़े डॉक्टर आएंगे जैसे डॉक्टर हंसू गिरी, डॉक्टर शांतनु देव ,डॉक्टर नील रतन मजूमदार ,डॉक्टर अतुल भद्र ,डॉक्टर दीपक आनंद ,डॉक्टर सचित्र आनंद, डॉक्टर एस वासुदेव ,डॉक्टर निगम प्रकाश नारायण, इसके अलावा झारखंड के बेहतरीन डॉक्टर सुधीर मिश्रा ,डॉक्टर एसके मुंशी ,डॉक्टर ओपी मानसरिया ,डॉक्टर राजीव मिश्रा, डॉक्टर शारदा कुमार चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में स्पीकर शामिल होंगे ।कांफ्रेंस के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉक्टर आनंद जगनानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर पीके गुप्ता ऑर्गेनाइजिंग अध्यक्ष ,डॉ राजेश कुमार डॉ अमिताभ कुमार डॉ प्रेम रंजन मौजूद थे।