झारखंड की शान है दिशोम गुरु शिबू सोरेन: फरीद खान

Spread the love

रांची: झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी रांची के तत्वावधान में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काट कर मनाया। इकरा मस्जिद चौक स्थित फेडरल बैंक के बाहर टेंट लगाकर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि झारखंड अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी ने केक काटा। रांची जिला अध्यक्ष फरीद खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड पर चलने वाले लोगों के बीच केक बांटा। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष फरीद खान ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बिना पूरा होना असंभव था। महाजनी प्रथा के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई ने शिबू सोरेन को दिशोम गुरु बनाया। फरीद खान ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जन्मदिन पर ना सिर्फ केक काटे हैं बल्कि वृक्षारोपण का कार्य भी किए जो यह सदा वृक्ष उनके जन्मदिवस के मौके पर यादगार रहेगा। और पूरे झारखंड में रांची विधानसभा में आज सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा अलापंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता लोग सदैव तत्पर है। कहीं ब्लड दे रहे हैं तो कहीं गरीबों के बीच फल बांट रहे हैं, तो कहीं कंबल वितरण कर रहे। झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सेव का यह संदेश माननीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संदेश है। इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता आफताब आलम, कटरीना तिर्की, अमन खान, करफू भाई, पप्पू भाई, परवेज अख्तर, मो सोनू, प्रिंस, आबिद अंसारी, गुड्डू नाजिम समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *