मांदर की थाप और अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति से जीवंत झारखण्ड की पावन धरती पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
9 एवं 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय विरासत, संस्कृति, परंपराओं और विविधता के अद्भुत रंग देखने को मिलेंगे।
आप सभी आएं और अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और अपनी विरासत के इस उत्सव का हिस्सा बनें।
