झारखण्ड वूमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी जरुरी तैयारी पूरी:-उपायुक्त

Spread the love

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने रांची और झारखंड की जनता से अपील की है कि झारखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा हमेशा रही है। सभी इसका निर्वहन करें। ताकि जो अतिथि इस चैंपियनशिप में शामिल होने आए है, उन्हें झारखंड रांची की एक अच्छी छवि उनके सामने प्रस्तुत हो।
आपको जानकारी हो झारखण्ड वूमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 के 6 देश जिसमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया,चीन और थाईलैंड शामिल है। इन सभी देशों की टीम रांची पहुंच रही हैं।
उपायुक्त रांची ने कहा की हॉकी टीम के खिलाड़ियों के रांची में आने के दौरान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के बाहर पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।
साथ ही सभी टीमों को एस्कॉर्ट कर हवाई अड्डे से ठहरने वाले होटल और फिर स्टेडियम तक ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टीम के कोई खिलाड़ी अगर व्यक्तिगत रूप से कहीं जाते हैं। तो इसकी सूचना तुरंत टेट्रा कंट्रोल और कंट्रोल रूम के पदाधिकारी को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विधि व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश
उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस चैंपियनशिप में विधि व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा- निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारी को दिया गया है।
सुरक्षा दृष्टि से पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है। पूरे इलाके को 14 जोन में भी बांटा गया है। जहां पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश में रोक
उपायुक्त रांची, द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है, की जिन होटलों में खिलाड़ी ठहरे हैं। वहां अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं करने दे। साथ वहां की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके साथ-साथ स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भी पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो।
इसके साथ-साथ एस्टोट्रफ स्टेडियम में खिलाड़ी, वीवीआईपी और दर्शकों के एंट्री और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
स्टेडियम में प्रवेश
स्टेडियम में प्रवेश के लिए सभी गेट पर अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित है, जो निम्न है।
गेट नंबर 1 में हॉकी के खिलाड़ी और हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी और ब्रॉडकास्ट की एंट्री होगी।
गेट नंबर 2 से वीवीआईपी और निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों की एंट्री की जाएगी। इस गेट से सिर्फ वीवीआईपी की गाड़ी की ही इंट्री होगी।
वही गेट नंबर 3 से सामान्य दर्शक एंट्री पा सकेंगे।जबकि दर्शकों के लिए गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था फुटबॉल स्टेडियम और मोराबादी मैदान के बीच के स्थान पर होगी।
गेट नंबर 4 से भी सामान्य दर्शक एंट्री करेंगे और उनके गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था आईआईएम भवन और करमटोली तालाब अखाड़ा में होगी।
जबकि स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने पर गेट नंबर 3 और 4 से दर्शकों का एंट्री बंद कर दिया जाएगा और इच्छुक दर्शक मोरहाबादी मैदान और फुटबॉल स्टेडियम में एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। जो लोग एलईडी पर मैच देखेंगे। उनके वाहन पार्किंग की व्यवस्था ऑक्सीजन पार्क की ओर मोरहाबादी मैदान में होगी।
इसके साथ साथ सुरक्षा दृष्टि से अग्निशमन दस्ता, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पदाधिकारी, एंबुलेंस की व्यवस्था समेत साफ सफाई के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों को भी निर्देश जारी किया गया है।
वही जिले के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी और सीईओ को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था,विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ-साथ पुलिस लाइन रांची को निर्देश दिया गया है कि स्टेडियम के बाहरी भाग में क्यूआरटी टीम को बॉडी प्रोटेक्टर,हेलमेट,कैंसल्ड और अन्य जरूरी सामान के साथ प्रतिनियुक्त करने के निर्देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *