अबुआ झारखंड पार्टी खूंटी लोक सभा से जयंत जयपाल मुंडा चुनाव लडेंगे

Spread the love

रांची: अबुआ झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रिलन एमन होरो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा , स्वर्गीय एन ई हीरो ने झारखंड अलग राज्य के लिए कुर्बानी थी , उन्हीं का देन है कि झारखंड राज्य बना। झारखंड के आदिवासियों मूल वासियों को उनकी संपत्ति, जमीन को लूटी जा रही है । आज के समय में झारखंड झारखंडियों का नहीं रहा । झारखंड की समस्याओं को देखते हुए अबुआ झारखंड पार्टी का गठन किया गया । पार्टी झारखंडियों की भाषा , संस्कृति , अस्मिता, जल, जंगल, जमीन की रक्षा करना ,उनकी पहचान दिलाकर उनके विकास करते हुए शैक्षणिक सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना है ।केंद्रीय महासचिव निकोदिन लकडा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा से जयंत जयपाल सिंह मुंडा को पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर रही है । अबुआ झारखंड पार्टी ने 23 सूत्री मांग पत्र भी जारी किया। इस मौके पर रीलन एमन होरो, सोमा मुंडा,
विजय आइंद,केंद्रीय महासचिव निकोदिन लकड़ा, केंद्रीय महासचिव ,जयंत जयपाल सिंह मुंडा, अजय टोपनो केंद्रीय उपाध्यक्ष, संजय कुजूर केंद्रीय कोषाध्यक्ष और सबन बारला केंद्रीय सचिव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *