जमशेदपुर मर्डर केस: सीएम का बड़ा फैसला, SSP-SP निलंबित, ADG-DIG को मोर्चे पर लगाया

Spread the love

रांची(RANCHI):जमशेदपुर हिमांशु मर्डर केस में मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई की है. पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला खरसावां जिले की एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय भेजा है. साथ ही चाईबासा के आयुक्त और रांची के ADG को क्षेत्र में कैम्प कर हर दिन समीक्षा करने का आदेश दिया. वहीं जमशेदपुर रहकर DIG विधि व्यवस्था की निगरानी करेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट एक्स पर लिखा ” पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।

चाईबासा के आयुक्त एवं रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

बता दे कि जमशेदपुर में डबल डाउन में किसी बात को लेकर हिमांशु और एक अन्य युवक की कुछ लोगों के साथ कहा सुनी हुई. जिसके बाद बार के बाहर बदमाशों ने पुलिस के सामने हिमांशु और प्रत्युश पर चाक़ू से हमला किया. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन सोमवार को हिमांशु की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *