रांची। जमीयत इदरीसिया मरकजी 84 पंचायत चुनाव 2026 में जीत दर्ज करने वाले सभी विजयी प्रत्याशियों को समाजसेवी सह झामुमो नेता मो. फरीद खान ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मो. फरीद खान ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के बाद अब सभी विजयी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जमीयत इदरीसिया मरकजी 84 पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि समाज के लोगों को साथ लेकर शिक्षा, सामाजिक विकास, एकजुटता और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे।
मो. फरीद खान ने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चुनाव कन्वेनर को भी बधाई दी और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न होने पर शुभकामनाएं प्रकट कीं।
