खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित कुलदा जंगल के पास सड़क किनारे इन दिनों पांच जंगली हाथियों का डेरा बना हुआ है। इनमें से एक हाथी रोजाना सड़क के बेहद करीब आ जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी है। चिंताजनक बात यह है कि कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हाथी के पास जाकर सेल्फी और वीडियो बना रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, जंगली हाथी का व्यवहार कभी भी अचानक आक्रामक हो सकता है और थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।
वहीं, वन विभाग को भी इस मामले पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है ताकि मौके पर निगरानी बढ़ाई जा सके, लोगों को सतर्क किया जाए और किसी संभावित बड़ी घटना को समय रहते रोका जा सके।
