सामलौंग गोलीकांड की घटना में शामिल दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र सामलौंग स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी के पास बुधवार की रात हुए गोलीकांड में शामिल दो युवक मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मो. टीपू उर्फ सद्दाम एवं मो. इरशाद आलम उर्फ बौना को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है लेकिन मुख्य आरोपी खालिद फिलहाल पुलिस के पकड़ से बाहर है। पुलिस के अनुसार खालिद भी जल्द पकड़ा जाएगा। कांड में शामिल अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध छापामारी की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार की रात अराफत अपार्टमेंट के समीप एक जेनरल स्टोर में खड़े होकर शमशेर आलम एवं अरमान चाय पी रहा था। इसी दरम्यान ये लोग उसके पास पहुंचे और किनारे ले जाकर शमशेर पर गोली चला दी थी। चेहरे पर गोली लगने के कारण शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *