बेड़ों में सनसनी: टावर पर लटका युवक, शव उतारने को जुटे लोग लेकिन कोई चढ़ने को तैयार नहीं

Spread the love

बेड़ों के टंगराटोली क्षेत्र से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ कर अपनी जान दे दी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। टावर की ऊंचाई और चारों तरफ फैले बिजली के तारों के कारण शव को नीचे उतारने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल है और कोई भी ऊपर चढ़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय स्तर पर कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।” काफी ऊंचाई पर युवक लटक गया है ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई लोग श व को उतारने की मांग कर रहे वॉइस ओवर शानदार टावर में फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *