रांची: हज यात्रा पर रवाना होते समय पूर्व जिला परिषद सदस्य और जमातुल मोमिनिन चौरासी के सदर मजीद अंसारी का भावुक दृश्य देखने को मिला।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जैसे ही वह अपनी पत्नी के साथ हज के लिए रवाना होने पहुंचे, वहां हर धर्म के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रवाना होने से पहले मजीद अंसारी अपनी बेटियों से लिपटकर रो पड़े, जिसने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। यह नजारा इंसानियत और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए मजीद अंसारी ने कहा कि वे मक्का-मदीना जाकर देश की सलामती और अमन-चैन के लिए दुआ मांगेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सभी लोगों के लिए भी दुआ करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, “अगर मुझसे किसी तरह की कोई भूल-चूक हुई हो, तो मुझे माफ कर दें।”
मजीद अंसारी की इस भावुक अपील और विदाई के दौरान उमड़ी भीड़ ने समाज में आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
