कांके के बुकरू चौक पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप वैन ने DAV स्कूल बस में मारी टक्कर

Spread the love

कांके। कांके थाना क्षेत्र के बुकरू चौक के समीप सोमवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी DAV स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना में एक बच्चे को हल्की चोट लगने की सूचना है। हालांकि, हादसे में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुकरू चौक पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। लोगों का कहना है कि चौक के समीप स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बुकरू चौक के पास स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *