रांची में पुलिस और चैन स्नैचिंग गिरोह के बीच मुठभेड़, रंगीला नाम का अपराधी घायल

Spread the love

रांची। राजधानी रांची में चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और चैन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रंगीला नाम का एक अपराधी घायल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान अपराधियों के पास से सोने की पांच चैन बरामद की गई हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रांची एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस बरामद सोने की चैनों और पकड़े गए अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद रांची में हुई अन्य चैन स्नैचिंग की घटनाओं के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है।
मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और अपराधियों का यह गिरोह शहर में कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *