रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पारुल रेस्टोरेंट में अनम आजाद का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के इस खास मौके पर परिवार, शुभचिंतकों और समाजसेवियों की मौजूदगी ने समारोह की खुशियों को और खास बना दिया।
समारोह के दौरान अनम आजाद के माता-पिता ने 10 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। केक कटते ही मौजूद लोगों ने अनम आजाद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं लंबी उम्र की दुआ की।
इस खास मौके पर समाजसेवी जितेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने अनम आजाद को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान परिवार और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
लोगों का प्यार और आशीर्वाद देखकर अनम आजाद के पिता आजाद अंसारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटे के जन्मदिन पर परिवार और शुभचिंतकों का इतना प्यार मिलना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।
जन्मदिन समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने अनम आजाद के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस तरह परिवार और करीबियों के साथ मनाया गया यह जन्मदिन अनम आजाद के लिए यादगार बन गया।
