46 वर्षीय मोख्तार अंसारी सकुशल मिले, प्रशासन के साथ समाजसेवी आजाद अंसारी की मेहनत रंग लाई

Spread the love

46 वर्षीय मोख्तार अंसारी मिले, समाजसेवी आजाद अंसारी की मेहनत रंग लाई
रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र के भगासरायू गांव से लापता हुए 46 वर्षीय मोख्तार अंसारी आखिरकार मिल गए हैं। उनके सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
मोख्तार अंसारी के 1 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में उनके छोटे भाई अख्तर अंसारी ने विधानसभा थाना में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था।
मोख्तार अंसारी की तलाश में परिवार के साथ समाजसेवी आजाद अंसारी भी लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मेहनत और सक्रियता के बाद मोख्तार अंसारी का पता चल सका और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया।
मोख्तार के मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी तलाश में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *