झारखंड के प्रख्यात कारी एहसान, दर्जनों उलेमा हुए उमरा पर रवाना
रांची, 12 सितंबर। मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी के भाई मो इकराम अंसारी ने आज मदीना ट्रेवल्स जत्था 49 जायरीन को रांची एयरपोर्ट से रवाना किया। मो इकराम ने कहा कि हज़रत कारी एहसान उमरा पर जा रहे हैं। हम सब जायरीन से दुआ की गुजारिश करते हैं कि वो अपने राज्य की खुशहाली, आपसी भाचारगी, अमन व सलामती की दुआ करें।
हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में एकबार हज और उमरा की सआदत नसीब हो। इसी ख्वाहिश को पूरा करने में पिछले कई वर्षों से मदीना ट्रेवल्स अहम भूमिका निभा रहा है। संस्था के माध्यम से नियमित अंतराल पर उमरा जायरीनों के जत्थे। मक्का-मदीना के लिए रवाना किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रांची एयरपोर्ट से उमरा के लिए रवाना हुआ। मदीना ट्रेवल्स के निदेशक मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि मदीना ट्रेवल्स अपने जायरीनों को उमरा के सभी अरकान अनुभवी उलेमा-ए-कराम की निगरानी में अदा कराता है। इसके अलावा मक्का और मदीना में हरम शरीफ से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाती है। जायरीनों को जियारत, लॉन्ड्री, मेडिकल सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से बुजुर्ग एवं दिव्यांग जायरीनों का पूरा ध्यान रखती है, ताकि वे आसानी और इत्मीनान के साथ उमरा के सभी अरकान अदा कर सकें। इस अवसर पर कारी एहसान, मुफ्ती हिशामुद्दीन, मौलाना एहसान आसनसोल, मौलाना मुजाहिद, मौलाना अरशद, कारी असद, मौलाना नौशाद, हाफिज अब्दुर रशीद, हाफिज खालिद, मोहम्मद हमदान, बाबा इस्लाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
