बेटे का हौसला बढ़ाने पहुंचे पिता, नौशाद कादरी ने जमीयत चुनाव में किया नामांकन

Spread the love

रांची: जमीयत-ए-इदरीसिया मरकजी 84 पंचायत के चुनाव को लेकर रांची में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। सदर पद के लिए परवेज आलम इदरीसी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद उन्होंने बदलाव का दावा करते हुए कहा कि अगर उन्हें जीत मिलती है, तो उनकी पहली प्राथमिकता पंचायत का रजिस्ट्रेशन कराना होगी।
वहीं, नायब सदर पद के लिए नौशाद कादरी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने समाज के लोगों के समर्थन का दावा करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद को प्राथमिकता बताया।
नौशाद कादरी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना, शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पहल करना और गरीब बच्चियों की शादी में सहयोग करना उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगा।
जमीयत-ए-इदरीसिया मरकजी 84 पंचायत के चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल और सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि समाज के मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *