झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का संसदीय कार्य मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत,पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

Spread the love

रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल, गरिमामय एवं सार्थक विधानसभा सत्र की शुभकामनाएँ दीं।
विधानसभा परिसर में हुए इस आत्मीय स्वागत के दौरान दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में एक-दूसरे का अभिवादन किया। मॉनसून सत्र के दौरान राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी और जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *