झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स का 24 सदस्यीय दल श्रीलंका के व्यापारिक दौरे पर रवाना हुआ !

Spread the love

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज का 24 सदस्यीय दल आज अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में रांची से श्रीलंका के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमण्डल को झारखण्ड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी और महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन ने फ्लैग ऑफ किया। श्रीलंका पहुंचने पर झारखण्ड चैंबर के प्रतिनिधियों का स्थानीय होटल में श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य से भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को झारखण्ड चैंबर की बैठक सिलोन चैंबर ऑफ कॉमर्स, फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ श्रीलंका और नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ श्रीलंका के साथ प्रस्तावित है। उक्त जानकारी चैंबर के महासचिव डॉ0 अभिषेक रामाधीन ने देते हुए श्रीलंका में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रस्तावित सभी बैठकों से अवगत कराया।

श्रीलंका के चार दिवसीय दौरे में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, सदस्य कमल सिंघानिया, सुभाष राजगढिया, बिजय हरलालका, निरंजन शर्मा, गयारसीलाल गोयल, सुनिल सरावगी, संतोष अग्रवाल, विकास झाझरिया, नवीन अग्रवाल, रमेश साहू, चंद्रप्रकाश ढेलिया, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकास सिंघानिया, श्रवण कुमार, विष्णु कुमार अग्रवाल, नवीन जैन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *