रांची। जमीयत-ए-इदरीसिया मरकजी 84 पंचायत के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए माजिद आलम उर्फ सलमान भाई ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
माजिद आलम उर्फ सलमान भाई इससे पहले भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नामांकन के बाद उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि समाज के लोगों का उन्हें लगातार समर्थन और भरोसा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा सेवा करने का मौका मिलता है, तो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद, गरीब बच्चियों की शादी में सहयोग और समाज के हित से जुड़े अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
माजिद आलम ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना और सामाजिक विकास के लिए लगातार काम करना है।
नामांकन के साथ ही जमीयत-ए-इदरीसिया मरकजी 84 पंचायत चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। अब चुनाव में मतदाताओं का समर्थन किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है, यह आने वाले समय में साफ होगा।
