मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई।
मौके पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *