मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 और 4 सितंबर को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को “बाल गोपाल” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला का भव्य आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री को आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत कराया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *