रांची: रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को रांची गौरव सम्मान से सम्मानित झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा किया गया. उन्हें यह सम्मान रांची में झारखंड आंदोलनकारियों,आदिवासयों, गरीबों, अल्पसंख्यकों ,दलितों , असहायतथा सामाजिक सौहार्य के साथ पूरी तन्मयता से सेवा करने के लिए प्रदान दिया गया. आंदोलनकारी ने कहा कि उपयुक्त मंजूनाथ भजन श्री जाती पार्टी एवं धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर लोगों के बीच उत्कृष्ट सेवा देते रहें हैं.
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी अन्थन लकड़ा, जिला सचिव अमर भेंगरा, फारूक अहमद,रंजीनी कंडुलना, बेला बलवंती एक्का, परमजीत सिंह चाना प्रमुख थे.
