झारखंड में आज मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट, गर्जन-वज्रपात की प्रबल संभावना

Spread the love

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम के इस बदलाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर तेज गर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। ऐसे में जरूरी है कि मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *