टाटीसिलवे के पुराना चातरा इलाके में दो बड़े हाथियों के साथ एक बच्चे की मौजूदगी से डर का माहौल है । शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने हाथियों को गांव के पास देखा। रात में ग्रामीणों ने मशाल लेकर पहरा दिया, वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने में जुटा है और ग्रामीणों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। अंबड़िपा के पास पहुंचा हाथी ग्रामीणों से वन विभाग की अपील रात के अंधेरे में जंगल की ओर न जाए और हाथियों से दूरी बना कर रखे
